टिकारी: टिकारी में पुलिस और स्थानीय लोगों ने भटके हुए बच्चे को परिजनों से मिलाया, वीडियो वायरल
Tikari, Gaya | May 8, 2026 टिकारी में एक नन्हा बालक घर व परिजनों से दूर भटक गया। जिसे सड़क पर भटकता देखकर अनहोनी के भय से स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचे डायल 112 के पुलिस अधिकारी व जवानों ने नन्हे बच्चे को उसके परिजन से वा मिलाया। माँ और उसके बच्चे के विलाप को देखकर इकट्ठा हुई सैकड़ों की भीड़ गमगीन हो गई। वहीं यह वीडियो सोशल मिडीया पर वायरल हो गया।