कानपुर: पी ए सी ग्राउंड में पुलिस भर्ती के लिए दौड़ में शामिल हुए अभ्यर्थी, दौड़ के दौरान 13 अभ्यर्थी गिरे, 6 के पैर टूटे
कानपुर के पीएसी ग्राउंड में गुरुवार 12:00 बजे यूपी पुलिस में भर्ती के लिए दौड़ हुई। दौड़ में शामिल 13 अभ्यर्थी एक के बाद एक गिरते चले गए। इनमें से छह अभ्यर्थियों के पैर टूट गए। दौड़ते-दौड़ते अचानक हड्डी चटकी और अभ्यर्थी कराहते हुए ग्राउंड पर गिर पड़े। सभी घायल अभ्यर्थियों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।