थलीसैंण: थलीसैंण ब्लॉक में विभिन्न स्थानों पर योगासनों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर थलीसैंण ब्लॉक में ब्लॉक मुख्यालय, आयुष्मान आरोग्य केंद्र ढौंड व राहु मंदिर पैठाणी परिसर में मंगलवार को ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम पर विशेष योग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।