दरभंगा: दरभंगा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा हिंदू स्वराज दिवस के अवसर पर निकाली गई भव्य एवं दिव्य शौर्य पदयात्रा
हिंदू स्वराज दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला दरभंगा के तत्वावधान में एक भव्य एवं दिव्य शौर्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सुरक्षा प्रमुख श्री पंकज तिवारी ने की तथा नगर अध्यक्ष श्री कृष्णा महतो के नेतृत्व में यात्रा संपन्न हुई। यह यात्रा शनिवार की शाम 5.30 बजे निकाली गई।