बलिया के ब्रम्हाइन गांव में सार्वजनिक नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शुक्रवार की दोपहर एक बजे ज्ञापन सौंपा है। बजरंग दल सेवा समिति के सदस्यों ने डीएम प्रतिनिधि को संबोधित पत्रक दिया। बजरंग दल सेवा समिति ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि ब्रम्हाइन ग्रामसभा में पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।