रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन के किरहाई गांव में कुल्हाड़ी से हमला कर अधेड़ की हत्या, भाई समेत सात लोगों पर आरोप
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के किरहाई गांव में बंधा के पास सोमवार की देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पतिराम कोल के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मृतक के भाई सहित छह अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश, जादू-टोना कराने के विवाद