ललितपुर: ऐरा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से 1 व्यक्ति की मौत, करीब एक दर्जन लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने दी जानकारी
ग्रामीण के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि हम लोग करीब करीला माता से दर्शन कर भंडारा करा कर लौट रहे थे। तभी ललितपुर के थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत जाखलौन और ग्राम एरा के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें की 10 से अधिक लोग घायल हो गए। एक महिला की मौत हो गई घायलों को ललितपुर के मेडिकल कॉलेज में लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।