शाहबाद: फिरोजपुर खुर्द गांव के लोग जी रहे हैं बदहाली की जिंदगी, प्रतिदिन होता है दलदल से गुजरना
ब्लॉक के फिरोजपुर खुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान की मनमानी के चलते ग्रामीण बदहाली का जीवन जी रहे हैं। गांव की अधिकांश सड़कें पूरी तरह से टूटी हुई है और पानी का निकास न होने की वजह से दलदल में तब्दील हो गई हैं। इसी दलदल से होकर ग्रामीण अपनी दिनचर्या में लग जाते हैं लेकिन शासन प्रशासन और ब्लॉक प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता