हनुमानगढ़: टाउन के भद्रकाली मंदिर से लौटते समय अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो युवक हुए घायल
अज्ञात कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। टाउन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर आठ, पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर निवासी सोहनलाल पुत्र पन्नाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई लिखमाराम (41) अपने साथियों के साथ मंदिर गया था