हनुमानगढ़: फिट इंडिया मिशन के तहत पुलिस जवानों ने भरी सेहत की उड़ान, साइकिल रैली से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रविवार को फिट इंडिया मिशन के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने योग, जुम्बा, स्किपिंग और साइकिल रैली में भाग लेकर स्वस्थ एवं फिट रहने का संदेश दिया।