बरहट: मलयपुर में माता पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली
Barhat, Jamui | Jun 16, 2026 जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर पंचायत के बस्ती गांव स्थित कदम घाट शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय श्री श्री 1008 माता पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा विभिन्न टोले व बाजारों का भ्रमण करते हुए 11 बजे कदम नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया।