सीतामऊ: ग्राम गुजरबर्डिया में भक्ति और उत्साह से बैलगाड़ियों पर निकला भगवान कृष्ण का मायरा
ग्राम गुजरबर्डिया में आयोजित तीन दिवसीय ‘नानी बाई का मायरा’ कथा का भव्य समापन हुआ,बालक दास जी महाराज ने संगीतमय कथा सुनाई, अंतिम दिन श्री सांवलिया जी मंदिर से बैलगाड़ियों में भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के स्वरूप में पारंपरिक मायरा निकाला गया,ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, महिलाएं भजनों पर झूमती नजर आईं,