जशपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जशपुर में हरित महाअभियान, विधायक रायमुनी भगत ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वनमंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से शनिवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि