तिलोई: फुरसतगंज सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बहन का इलाज करने जाते समय हुआ हादसा
Tiloi, Amethi | Dec 14, 2025 रविवार सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन भी घायल हो गई। यह हादसा रायबरेली सुल्तानपुर राजमार्ग पर जमालपुर स्थित गोसाई ताल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन सड़क पर गिर गए जिसमें भाई की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी