कल्याणपुर: बख्तियारपुर में कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत के बख्तियारपुर गांव स्थित खेल मैदान परिसर में शुक्रवार से 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ हो गया।शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा बख्तियारपुर आदि गांव होते हुआ बूढ़ी गंडक नदी के मटियारा घाट पहुंची।