हज़ारीबाग: परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त, जीटी रोड पर बाइक सवार की मौत
हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव जीटी रोड पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी एक मिनी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार जयप्रकाश मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार पांच परीक्षार्थी घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस जांच में जुटी है।