कैराना: कैराना के मोहल्ला आलकलां में विधवा के मकान की छत गिरी, परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे
Kairana, Shamli | Jul 10, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी इरफाना ने शुक्रवार प्रात: करीब सात बजे बताया कि उसके बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान कई दिनों से रूक—रूक कर हो रही बारिश के कारण उसके मकान की कच्ची छत भर—भराकर गिर गई, जिसमें बच्चे मलबे की चपेट में आने से बाल—बाल बच गए। जबकि घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा। इरफाना ने बताया कि उसके पति दिलशाद का निधन हो चुका है।