भभुआ: चैनपुर गांव के बधार में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद सदर से हायर सेंटर रेफर
Bhabua, Kaimur | Dec 22, 2025 चैनपुर गांव के बधार में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे की बताई गई है। घायल व्यक्ति चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी छोटू पासी का 38 वर्षीय पुत्र संजय कुमार पासी बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कहा कि संजय पासी अपने गांव के बधार में ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी को उतार रहा था।