बेरमो: बोकारो थर्मल में डीवीसी सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन, महंगे मैरिज हॉल से मिलेगी राहत
Bermo, Bokaro | Jun 14, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल के दामोदर घाटी निगम ने बोकारो थर्मल में 19 लाख रुपये की लागत से नवीकृत सामुदायिक केंद्र का रविवार को उद्घाटन किया। समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर केंद्र का लोकार्पण किया।अरजरिया ने कहा कि यह भवन बोकारो थर्मल वासियों के लिए सौगात है।