बरेली: किला थाना क्षेत्र के किला छावनी 12 बीघा में जुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
किला थाना क्षेत्र के किला छावनी 12 बीघा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि कुछ लोग जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं पूरा पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते यह लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्यवाही की बात कह रही है।