टेहरोली: सकरार में सीमेंट से भरा कंटेनर स्कूल की दीवार तोड़ते हुए पलटा, क्लीनर गंभीर रूप से घायल
झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर बुधवार को समय 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमेंट की बोरियों से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में कंटेनर का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल क्लीनर को झांसी भेज दिया गया है