मंडला: श्री खाटू श्याम मित्र मंडली ने पड़ाव वार्ड से बम्हनी बंजर तक निकाली निशान यात्रा
Mandla, Mandla | Nov 1, 2025 श्री खाटू श्याम मित्र मंडली के तत्वाधान में मंडला में पड़ाव वार्ड स्थित श्री राम मंदिर से बम्हनी बंजर तक भगवान खाटू श्याम की निशान यात्रा भक्तों के द्वारा निकाली गई। भगवान खाटू श्याम की निशान यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। वही भगवान खाटू श्याम की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर 2 बजे यात्रा का समापन हुआ।