हरिहरगंज: हरिहरगंज वार्ड 8 के आंगनबाड़ी केंद्र 1 व 3 के पास कूड़े का अंबार, दुर्गंध से बच्चे-लोग परेशान
हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या-8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 एवं 2 के समीप कूड़ा-कचरा का अंबार लगा हुआ है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द कचरा हटाने की मांग की। लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र के तीनों तरफ कूड़ा जमा होने से आसपास का वातावरण पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। कूड़े से निकल रही तेज दुर्गंध परेशानी का कारण है।