निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में टेंट गोदाम की आग ने उजाड़े सपनों के आशियाने, 8 सदस्यीय परिवार बेघर, जर्जर मकान पर लगा सील का ताला
गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा में टेंट गोदाम में हुई भीषण आगजनी का असर अब पड़ोसी मकान पर साफ दिखाई दे रहा है। जगदीश तेली का मकान आग की तपिश और नुकसान के चलते कई जगह से जर्जर हो गया है। प्रशासन ने जांच रिपोर्ट तैयार कर भवन को सील कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि आठ सदस्यीय परिवार को अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां अस्थायी शरण लेनी पड़