पनागर: बरेला शारदा मंदिर के पास ओवर लोडिंग हाइवा का तांडव, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
बरेला थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 5 बजे के करीब एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ मंडला की ओर से रेत भरकर आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने सड़क पर काल बनकर दौड़ते हुए एक स्कॉर्पियो और लोडिंग ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो वाहन में पलक झपकते ही भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही सेकंड में विकराल रूप ले