विदिशा नगर: अरिहंतविहार कॉलोनी में हाई वोल्टेज से उपकरण जले, निवासियों ने अंधेरे में रात बिताई
रविवार देररात करीब 11 बजे अचानक वोल्टेज हाई हो गया, जिससे एलईडी बल्ब फूट गए और कूलर, पंखे, फ्रिज व अन्य उपकरण जल गए। इसके तुरंत बाद पूरे इलाके की बिजली भी गुल हो गई। यहां रहने वाले मानव जैन ने सोमवार शाम 4बजे बताया कि उनके घर में अचानक वोल्टेज बढऩे से एलईडी बल्ब तेज आवाज के साथ फट गया और कूलर, पंखा व फ्रिज जल गए।उन्होंने कई बार विद्युत विभाग में कॉल किया।