जगाधरी: गांव मन्डेबरी के पास एक व्यक्ति को करीब ₹25000 कीमत की 7 ग्राम स्मैक के साथ थाना फरकपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना फरकपुर के थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव मन्डेबरी के पास एक व्यक्ति घूम रहा है। इस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो इसके पास से 7 ग्राम स्मैक बरामद हुई है , यह स्मैक गांव में ही बेचने के लिए लाया था। इसकी कीमत लगभग 25000 रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।