कलेर: अरवल के आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Kaler, Arwal | Jun 21, 2026 समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के समेकित बाल विकास सेवाएं तथा महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के तत्वावधान में जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सेविकाओं, सहायिकाओं, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।