बरहट: बरहट और लक्ष्मीपुर में मौसम का मिजाज बदला, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश
Barhat, Jamui | Jun 9, 2026 जमुई जिले के बरहट और लक्ष्मीपुर में मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे अचानक मौसम का रुख बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के कारण कई दुकानों के समान उड़ गए। बारिश से कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं तथा लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम सुहावना होने से भीषण गर्मी से राहत मिली।