टिकारी: जलालपुर बधार में शव फेंके होने की अफवाह से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में निकला मरे हुए मवेशी का शव
Tikari, Gaya | Jul 8, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित बधार में बोरी के अंदर शव फेंके जाने की अफवाह क्षेत्र में फैल गई। जंगल के आग की तरह फैले अफवाह को सुनकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में बोरी खोला गया। जिसके अंदर से एक मवेशी का शव बरामद हुआ। जिसके बाद भीड़ के बीच फैला संशय समाप्त हुआ।