धनौरा: गजरौला में ईद उल अजहा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई
अमरोहा जनपद में ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर की प्रमुख ईदगाह सहित जनपद भर की अलग-अलग ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।