महुआडांड़: भीषण गर्मी में महुआडांड़ बिजली संकट से बेहाल, 6-7 घंटे की कटौती से जनता त्रस्त
महुआडांड़ क्षेत्र में लगातार 6 से 7 घंटों तक हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे विभाग से नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की है।