पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र के माया बिगहा से पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी साझा करते हुए भदौर थानाध्यक्ष ने शाम 7 बजे बताया कि प्रहलाद राम, समीर राम और सुग्रीव कुमार, तीनों माया बिगहा गांव के रहने वाले हैं। तीनों के ऊपर नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया था। फिलहाल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।