बागपत: हरी कैसल रिसॉर्ट मवीकलां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 139 जोड़ों का विवाह संपन्न
Baghpat, Bagpat | Jun 12, 2026 शुक्रवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित हरी कैसल रिसॉर्ट मवीकलां में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 139 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया, जिसमें 101 हिंदू विवाह और 38 मुस्लिम निकाह शामिल रहे।