धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईसानगर रोड पर एक नाबालिग ऑटो चालक द्वारा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहन चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में बच्चों समेत कई यात्री सवार थे, जबकि वाहन में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को बैठाया गया था।सड़क पर दौड़ रहे इस ऑटो को देखकर राहगीरों में चिंता का माहौल बना रहा।