ग्वालियर गिर्द: बीच सड़क पर भिड़े युवक और ई-रिक्शा चालक, पुलिस ने कराया शांत, वीडियो वायरल
शहर के झांसी रोड़ थाना क्षेत्र स्थित साइंस कॉलेज के सामने गुरुवार दोपहर 2 बजे बीच सड़क पर मामूली विवाद में एक युवक ने एक ई-रिक्शा चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत कराया गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।