भोरे: खोरही हादसा: ठेला चालक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा, गोरखपुर रेफर
भोरे-भिंगारी मुख्य पथ पर खोरही के पास गुरुवार को शराब लदी स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल हुए ठेला चालक की स्थिति और बिगड़ गई है. घायल दिलीप प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को जब्त की है।