पन्ना: चुनावी दंगल में 'नामांकन' पर बवाल: पन्ना में कांग्रेस का 'मौन उपवास', बीजेपी पर लगाया नारी शक्ति के अपमान का आरोप!
Panna, Panna | Jun 10, 2026 पन्ना में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की महिला उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने पर सियासी पारा चढ़ गया है। इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे और ब्लॉक अध्यक्ष रमा बुंदेला ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।