बैरगनिया में एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाली सौंफी शराब की भारी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई बैरगनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भकुरहर के समीप की गई, जहां एक बैटरी चालित ऑटो रिक्शा से कुल 290 बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त की गई।