पुलिस ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि मंडफिया के गांव घोड़ा खेड़ा सड़क मार्ग पर भादसोड़ा जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आसावरा माता निवासी उदय लाल पिता हजारी रेगर और बबलू पिता राधेश्याम रेगर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और समाजसेवी शंकर लाल जाट व उदयलाल रेगर की मदद से घायलों को तुर