भितरवार: एसडीएम ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों की समीक्षा की
भितरवार जनपद सभाघार में एसडीएम देवकीनंदन सिंह ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। 90% से कम वितरण करने वाले दुकानदारों को एसडीएम में फटकार लगाई। आगामी समय में बेहतर व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए गए। दुकानदारों से यही भी कहा कि वह किसानों को और उपभोक्ताओं को फार्मर आईडी के लिए प्रेरित करें।