फुलवरिया: राधागंज स्थित खेल मैदान में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, प्रमुख प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन, मछागर विजेता
फुलवरिया प्रखंड के राधागंज स्थित सहइया देवी में चल रहे रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार की रात खेला गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रानी देवी के प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह ने फिता काटकर किया। जिसके बाद प्रमुख प्रतिनिधि ने बल्लेबाजी कर मैच का आगाज किया। एक तरफा मुकाबले में हुस्सेपुर की टीम को हराकर मछागार की टीम विजेता बनी।