तुलसीपुर: बारिश से खुली तुलसीपुर नगर में जल निकासी व्यवस्था की पोल, जगह-जगह भरा पानी
सोमवार सुबह 8:00 बजे तुलसीपुर नगर में जगह-जगह पानी भरा हुआ दिखाई पड़ा। रविवार सोमवार की बीती रात जिले में तेज बरसात हुई जिससे नगर में जल निकासी के व्यवस्था की पोल खुल गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नई बस्ती एवं बैरागी पुरवा में जल भराव की समस्या देखी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंपिंग सेट से पानी निकालने की व्यवस्था की गई।