मैहर: सतना रोड ढलान के पास मैहर में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक घायल
मैहर। शहर के सतना रोड स्थित ढलान के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि दोनों बाइकों को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अमन चौरसिया (18 वर्ष), पिता अजय चौरसिया के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों घायल को सिविल अस्पताल मे किया भर्ती।