रत्तीपुर बैरिया पंचायत के बेरिया–अजमेरीपुर दियारा में गंगा की धारा मोड़ने की जिला प्रशासन की तैयारी ग्रामीणों के जोरदार विरोध के बाद रोक दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि धारा बदलने से उनकी हजारों बीघा रैयती खेतिहर जमीन खत्म हो जाएगी और कई परिवार बेघर होने की नौबत आ जाएगी।