महनार: महनार की बीईओ अहिल्या कुमारी को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने किया भव्य सम्मान
महनार की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अहिल्या कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त बीईओ अहिल्या कुमारी को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ नीरज कुमार एवं बीईओ अहिल्या कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।