बीना: गांधी चौराहा सहित शहर में सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजना, जगह तलाशने गई सात सदस्यीय टीम खाली हाथ लौटी
Bina, Sagar | Jan 6, 2026 स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर पालिका को तीन सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालय बनाने हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष लता सकबार और सीएमओ राहुल कौरव ने पार्षदों की सात सदस्यीय समिति गठित की,जो शौचालयों के लिए उपयुक्त जगह चिन्हित करेगी।मंगलवार को अध्यक्ष लता सकबार,उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया सही टीम गांधी सर्वोदय चौराहा एवं अंबेडकर तिराहे पहुंची।