बीना: इंदौर में दूषित पानी की घटना के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, नगर पालिका कराएगी हर वार्ड में पानी की जांच
Bina, Sagar | Jan 6, 2026 कुछ दिनों पहले इंदौरमें दूषित पानी से कई लोगों की मौत हो गई थी। और कई लोग बीमार हो गए थे। जिसको देखते हुए बिना नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जहां दो दिन पहले विधायक एवं नगर पालिका की टीम ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर पानी की जांच कराई थी। वही अब नगरपालिका क्षेत्र के हर वार्डो में पानी के सैंपल की जांच करने की तैयारी है।