डिडवाना के नजदीकी ग्राम रताऊ में खेजड़ी से गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में किसान सीताराम की मौत हो गई। राजकीय जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।