ग्यारसपुर: भीषण आग से गेहूं की फसल जलकर राख, तीन गांव प्रभावित
विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र के ग्राम बसिया कला में भीषण आग लगने से किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार रंधीर मीना के खेत में रखी फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बुधवार दोपहर 12 बजे सूचना मिलते ही हैदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।